
फोटो: एक्सआर इंडिजिनस हेवा बोरा
प्रिय विद्रोही,
2018 से, एक्सटिंक्शन रिबेलियन सरकारों से मांग कर रहा है कि वे अभी कार्रवाई करें। पिछले महीने, संयुक्त राष्ट्र ने भी हमारी तत्काल कार्रवाई की मांग में अपनी आवाज़ जोड़ दी है। 1.5 डिग्री का लक्ष्य तो खो चुका है, लेकिन हम अपनी जान के लिए इस लड़ाई को अभी खत्म नहीं होने देंगे। हमारे पास जीवाश्म ईंधन रहित एक अधिक न्यायपूर्ण दुनिया में संक्रमण के लिए सब कुछ है - हमें बस इसे करना है। डीआरसी के गोमा के पास, स्थानीय आदिवासी पिग्मी समुदाय ने पिछले महीने ठीक यही किया। पहले उन्होंने विरुंगा राष्ट्रीय उद्यान के वनों की कटाई का विरोध किया और फिर उन्होंने खुद पेड़ लगाए। अर्जेंटीना में विद्रोही और आदिवासी समुदाय कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो गए हैं क्योंकि उनके घर और पर्यावरण के विशाल हिस्से नष्ट हो रहे हैं। अब समय है कि आप जहाँ भी, जब भी, और जैसे भी हो सकें, शामिल हों – हम इसमें एक साथ हैं।
यह न्यूज़लेटर आपके लिए एक्सआर ग्लोबल समर्थन द्वारा लाया गया है, एक विद्रोहियों का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क जो हमारे आंदोलन को बढ़ने में मदद करता है। इस महत्वपूर्ण कार्य को जारी रखने के लिए हमें पैसों की आवश्यकता है।
कार्रवाई के हाईलाइट्स
अगस्त 2026 | एक्सआर मिसियोनेस, अर्जेंटीना

फोटो: एक्सआर मिसियोनेस
अर्जेंटीना के उत्तर-पूर्वी कोने में स्थित एक्सआर मिसियोनेस (XR Misiones) के विद्रोही बहुराष्ट्रीय वानिकी कंपनी अरौको (Arauco) के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं, जिसका पर्यावरणीय विनाश और मानवाधिकारों के उल्लंघन का लंबा इतिहास है। सरकार विदेशी कंपनियों को जमीन बेचने में मदद कर रही है और जो लोग इसका विरोध करते हैं, उन पर हिंसक दमन कर रही है। अरौको के पास अब 2,30,000 हेक्टेयर जमीन है, लेकिन वह और जमीन पर कब्जा कर रहा है और वहां रहने वाले किसान और आदिवासी समुदायों को निशाना बना रहा है। अराउको लोगों को हिरासत में ले रहा है, उनके घर, मवेशी और फसलें जला रहा है ताकि उनके जमीनों को छीन के मोनो-कल्चर (एकल फसल) के लिए चुराया जा सके। विडंबना यह है कि अराउको लोगों को उनकी जमीनों से बेदखल कर रहा है ताकि कंपनी इन मूल वनों में से कुछ को 'रिज़र्व' के रूप में पुनर्वर्गीकृत कर सके, जिन्हें वे बाद में 'पर्यावरण के लिए' कार्बन ऑफसेट का दावा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक्सआर मिसियोनेस को इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और यह इंटरव्यू देखें।
कार्रवाई के अपडेट
अगस्त 2026 | एक्सआर इंडिजिनस हेवा बोरा, डी.आर.सी

फोटो: एक्सआर हेवा बोरा
7 और 8 अगस्त 2026 को, एक्सटिंक्शन रिबेलीयन इंडिजिनस हेवा बोरा ने विरुंगा राष्ट्रीय उद्यान को दरपेश गंभीर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए दो दिवसीय कार्रवाई का आयोजन किया। हेवा बोरा कांगो के लोकतांत्रिक गणराज्य में गोमा से 16 किलोमीटर पश्चिम में एक बस्ती है। विरुंगा राष्ट्रीय उद्यान को बड़े पैमाने पर हो रहे वन की कटाई और सशस्त्र समूहों की मौजूदगी के कारण होने वाली पुरानी असुरक्षा से खतरा है, इसलिए 7 अगस्त को दर्जनों आदिवासी महिलाओं, पिग्मी समुदाय की सदस्यों और अन्य नागरिकों ने एक धरना-प्रदर्शन किया। स्वदेशी लोगों की पहचान, संस्कृति और आजीविका जंगल से अटूट रूप से जुड़ी हुई है। अगले दिन, उन्होंने खुद गाँव के चारों ओर 500 पेड़ लगाकर ठोस सामूहिक कार्रवाई की। फेसबुक पर एक्सआर इंडिजिनस हेवा बोरा को फॉलो करें।
जुलाई 2026 | एक्सआर एंजेर्स, फ्रांस

फोटो: एक्सआर एंजेर्स
17 जुलाई को, फ्रांस के एंजेर्स में एक्सआर के विद्रोहियों ने बर्श्का और एचएंडएम जैसे फास्ट फैशन दिग्गजों के स्टोरों में एक हानिरहित लेकिन बदबूदार पदार्थ फैलाकर उन्हें बाधित किया। वे तर्क देते हैं कि फ्रांस का हालिया 'एंटी-फास्ट-फैशन कानून' पर्याप्त नहीं है, इसलिए उन्होंने खुदरा विक्रेताओं की मार्केटिंग चालों को कमजोर करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए "Ôde aux Rats" (उच्चारण फ्रेंच में 'महक की अनुभूति' जैसा, लेकिन अनुवाद 'चूहों के नाम स्तुति-गीत') अभियान शुरू किया। जब बदबूदार गंध से ग्राहक बाहर निकलने के लिए भागे, तो कार्यकर्ताओं ने बाहर गाने और बैनरों के साथ एक पार्टी आयोजित की, और बाहर निकलते समय लोगों से बातचीत की। पिछले साल ग्रेनोबल के एक मॉल में इसी तरह की कार्रवाई के बाद, यह एक्सआर फ्रांस का दूसरा 'गंध संबंधी बाधा' है। एक्सआर एंजेर्स को यहाँ फॉलो करें।
अच्छी खबर
इस गर्मियों के मौसम में रिकॉर्ड-तोड़ गर्मी और सूखे के बीच सौर ऊर्जा ने यूरोप के ग्रिड को सहारा दिया | Grist
यूरोप की अब तक की सबसे गर्म और सूखी गर्मियों ने इसकी ऊर्जा प्रणाली पर भारी दबाव डाला। सौर ऊर्जा न केवल टिकी रही बल्कि लू के दौरान सामान्य से अधिक बिजली उत्पन्न की, जिससे जलवायु चरम स्थितियों के खिलाफ ग्रिड को मजबूत करने में इसकी क्षमता उजागर हुई।
अवश्य पढ़ें
आपकी पेट्रोल वाली कार ठीक से चलती है। फिर भी एक इलेक्ट्रिक वाहन पर विचार करें, वैज्ञानिक कहते हैं | ग्रिस्ट
हम पर्यावरणविद् अच्छी तरह जानते हैं कि सामान टूटने तक उसका इस्तेमाल करना चाहिए। सामान्य नियम के रूप में हमें अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, रसोई के उपकरणों और कपड़ों का जीवनकाल तब तक बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए जब तक उन्हें बदलना पूरी तरह आवश्यक न हो। जबकि पुराने उपकरण अभी भी काम कर रहे हों, उन्हें लगातार बड़े और बेहतर संस्करणों में अपग्रेड करने की अति-उपभोक्तावादी आदत हमारे ग्रह के लिए एक बड़ी संकट है।
हालांकि, नए शोध से पता चलता है कि जब वाहनों की बात आती है, तो यह वास्तव में सबसे पारिस्थितिक रूप से जागरूक दृष्टिकोण नहीं हो सकता है। यह लेख बताता है कि अपनी पूरी तरह से चालू पेट्रोल-चालित कार को त्यागना और एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना वास्तव में धरती की सेहत के लिए एक बेहतर कदम है। एक चालक को केवल साल में 4,400 मील ईवी चलाना होता है ताकि वह अपने निर्माण के दौरान निकलने वाले उत्सर्जन को रद्द करने के लिए पर्याप्त उत्सर्जन बचा सके। बेशक, यह यथार्थवादी नहीं है कि हर कार चालक एक साथ स्क्रैप कंपनी को फोन करे, और न ही हम सभी के पास इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए पैसें हैं। हालांकि, यह शोध निश्चित रूप से इस बात का एक गंभीर संकेत है कि पेट्रोल-चालित इंजन पर्यावरण के लिए कितने हानिकारक हैं। किसी भी ड्राइवर के लिए एक प्रमुख सीख यह है कि वह अपने वाहन के उपयोग के प्रति सचेत रहे और जहां भी संभव हो, उसे कम करे।
अध्ययन में पाया गया: जीवाश्म ईंधन को बढ़ावा देने में भूमिका के कारण एआई के संभावित जलवायु लाभ फीके पड़ गए | ए.आई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) | द गार्डियन
एक नए अध्ययन से पता चला है कि नवीकरणीय ऊर्जा को एआई से मिलने वाला मामूली बढ़ावा, एआई द्वारा सक्षम तेल और गैस के बढ़े हुए उत्पादन के सामने कहीं फीका पड़ जाता है। यह लेख बताता है कि एआई ने जीवाश्म ईंधन उद्योग को पहले ही "अधिक कुशल संचालन, बढ़े हुए उत्पादन और कम विकास समय-सीमा" प्रदान कर दी है। यह डेटा सेंटरों को चलाने के लिए जीवाश्म ईंधन ऊर्जा के बड़े पैमाने पर उपयोग के अतिरिक्त है।
इस महीने की सुझाई गई कार्रवाई
तो आप बदलाव लाना चाहते हैं, लेकिन आपके इलाके में कोई ऐसा एक्टिविस्ट समूह नहीं है जो आपको पसंद हो, और आप नहीं जानते कि कहाँ से शुरू करें? हमारे पास सुझाव हैं!
इस महीने का सुझाव है कि आप स्थानीय मुद्दों में शामिल हों - एकदम स्थानीय। स्कूल बोर्ड या नगर परिषद में शामिल हों। सूप किचन में स्वयंसेवा करें। पार्क में कचरा उठाने के लिए एक समूह का आयोजन करें। बस कुछ चुनें, शामिल हों और ध्यान दें। जहाँ आप रहते हैं, वहाँ लोगों कि जो भी समस्याएँ हैं, उनमें जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय न्याय और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कोई न कोई संबंध होगा। आपको बस नजर बनाए रखनी है और उसे ढूँढना है, फिर अपने सिद्धांतों के अनुसार कार्य करें।
संबंध वैसा नहीं दिख सकता जैसा आप उम्मीद करते हैं। आपको निर्णय टालना पड़ सकता है, उन लोगों के साथ सहयोग करना पड़ सकता है जिनसे आप अन्यथा असहमत रहते हैं, और ध्यान से सुनना पड़ सकता है, लेकिन कनेक्शन स्थानीय ज़रूरत में ही मिलेगा। और यहीं से आप शुरू करते हैं - स्थानीय ज़रूरत की सेवा करके और इस प्रक्रिया में मिलने वाले लोगों के साथ काम करने व उनसे सीखने के तरीके खोजकर।
इसे देखें: डिसओबे ~ नो टू बिग टेक | एक्सटिंक्शन रिबेलियन यूके
हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहाँ से प्रौद्योगिकी से बचना लगभग असंभव हो गया है। हम सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद करते हैं, काम और पढ़ाई के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, और अपने रोजमर्रा के जीवन को व्यवस्थित करने के लिए डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते हैं। फिर भी, एक्सटिंक्शन रिबेलीयन यूके, द्वारा आयोजित 'डिसओबे: नो टू बिग टेक' (Disobey: No To Big Tech) चर्चामें वक्ता मैट टट और रानिया युसेफ हमें प्रौद्योगिकी की सुविधा से परे देखने और यह पूछने की चुनौती देती है कि "डिजिटल दुनिया में वास्तव में शक्ति किसके पास है?" समस्या स्वयं प्रौद्योगिकी नहीं है, बल्कि कंपनियों के बढ़ते प्रभाव की है जो हमारे डिजिटल दुनिया को नियंत्रित करते हैं, हमारा डेटा एकत्र करते हैं, हम जो देखते हैं उसे आकार देते हैं, और हमारे ध्यान को लाभ में बदल देते हैं। यहां तक कि प्रौद्योगिकी की पर्यावरणीय लागतें भी अक्सर हमसे छिपी रहती हैं, डेटा सेंटर चलाने के लिए आवश्यक ऊर्जा और पानी से लेकर हमारे उपकरणों के लिए आवश्यक खनिजों के निष्कर्षण और इलेक्ट्रॉनिक कचरा की बढ़ती समस्या तक। डिजिटल दुनिया अदृश्य लग सकती है, लेकिन यह भौतिक पर्यावरण और उसे बनाए रखने वाली प्रणालियों से गहराई से जुड़ी हुई है।
यहीं पर अवज्ञा सत्ता को पुनः प्राप्त करने का एक कार्य बन जाती है। अवज्ञा केवल विरोध करने या नियम तोड़ने के बारे में नहीं है, इसका मतलब उन प्रणालियों पर सवाल उठाना भी हो सकता है जिन्हें हमें सामान्य या अपरिहार्य के रूप में स्वीकार करना सिखाया गया है। व्यक्तिगत विकल्प मायने रखते हैं, लेकिन बिग टेक को चुनौती देने के लिए जवाबदेही की मांग करना, अपने डेटा और गोपनीयता की रक्षा करना, विकल्पों का समर्थन करना, और उन आर्थिक प्रणालियों पर सवाल उठाना आवश्यक है जो लोगों और पृथ्वी से ऊपर मुनाफे को प्राथमिकता देती हैं। कुछ प्रश्न जो हमें खुद से पूछने चाहिए: "क्या हम निगरानी या गोपनीयता पर आधारित एक डिजिटल दुनिया चाहते हैं? लाभ या सार्वजनिक हित? सघन कॉर्पोरेट शक्ति या लोकतांत्रिक भागीदारी? अनंत खपत या पर्यावरणीय जिम्मेदारी? अंत में, हम अपने बच्चों के लिए किस तरह की डिजिटल दुनिया बना रहे हैं?" हमारा ध्यान, डेटा, पैसा और भागीदारी शक्ति के रूप हैं, और इस शक्ति का उपयोग कैसे किया जाता है इस पर हमारी भी राय होनी चाहिए। शायद सवाल सिर्फ यह नहीं है कि क्या हम बिग टेक को "नहीं" कह सकते हैं, बल्कि यह है कि क्या हम एक ऐसी डिजिटल दुनिया की कल्पना करने और सामूहिक रूप से उसे बनाने के लिए तैयार हैं जिसे हम "हाँ" कह सकें - एक ऐसी दुनिया जहाँ प्रौद्योगिकी लोगों की सेवा करे, लोकतंत्र की रक्षा करे और पर्यावरण का सम्मान करे। कभी-कभी, कुछ बेहतर बनाने के लिए हमें पहले उस बात की अवज्ञा करनी होती है जिसे हमें अपरिहार्य बताया गया है।
बुक रिव्यू: बारबरा किंग्सोल्वर द्वारा लिखी गई फ्लाइट बिहेवियर

फ्लाइट बिहेवियर उन दुर्लभ उपन्यासों में से एक है जो जलवायु परिवर्तन को सटीक और गहराई से संबोधित करते हुए एक बेहतरीन कहानी भी हैं। यह दूर के भविष्य में स्थापित नहीं है, न ही यह किसी रूपक का प्रतीक है। और हालांकि कहानी की उत्प्रेरक घटना (ग्रामीण अमेरिकी दक्षिण में एक भेड़ फार्म पर लाखों मोनार्क तितलियाँ आ जाना) अभी तक नहीं हुई है, पर हो सकती है। ऐसी घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं। यह जलवायु परिवर्तन के साथ अभी जीने की एक यथार्थवादी कहानी है।
लेकिन बारबरा किंग्सोल्वर अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल "कुछ करो" की एक अस्पष्ट अपील नहीं कर रही हैं। वे इसके बजाय हमारे युग के दुःख, अजीबपन और आश्चर्य का साक्षी बना रही हैं और अमेरिकी संस्कृति के कुछ बहुत ही विशिष्ट मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित कर रही हैं - ऐसे मुद्दे जिन्होंने हमें समस्या से वास्तव में निपटने से रोक रखा है। उनकी पुस्तक कोई आसान या स्पष्ट समाधान नहीं देती, लेकिन आगे बढ़ने का एक मार्ग सुझाती है। अगर चौदह साल पहले, जब 'फ्लाइट बिहेवियर' पहली बार प्रकाशित हुई थी, और अधिक लोगों ने उस मार्ग को अपनाया होता, तो आज दुनिया बहुत अलग दिखती।
फिल्म रिव्यू: पर्पज़: अ वेलबीइंग इकोनॉमीज़ फ़िल्म
पर्पज़ एक 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री है जहाँ दो लोग हमें दुनिया के नंबर एक मेट्रिक, जीडीपी को हटाने की बात कर रहे हैं। सिस्टम परिवर्तन और न्यायसंगत संक्रमण के बारे में बात करना आसान है, लेकिन यह वास्तव में कैसे होता है? क्या हम हिंसक क्रांति के अलावा किसी अन्य तरीके से वहाँ पहुँच सकते हैं? कैथरीन ट्रेबेक और लोरेन्जो फियोरामोंटी का मानना है कि हम ऐसा कर सकते हैं और इसका मुख्य उपाय है कि सरकारी अर्थशास्त्रियों और अधिकारियों को जीडीपी की लत से उबारा जाए। फिल्म की शुरुआत इस बात को खूबसूरती से पेश करता है, कि जीडीपी इतनी शक्तिशाली स्थिति में कैसे पहुँची और अब इसका कोई मतलब क्यों नहीं है। फिर कहानी ट्रेबेक और फियोरामोंटी के साथ आगे बढ़ती है, जब वे वेलबीइंग इकोनॉमी गवर्नमेंट्स अलायंस को शुरू करने की कोशिश करते हैं। फिल्म का कथावाचन और निर्देशन मार्टिन ओटिंग ने किया है, और अपने करियर में बदलाव के बारे में उनकी शुरुआती व्याख्या कई लोगों को अपने से जुड़ी हुई लग सकती है। पर्पज़ एक शांत फिल्म है जो उन्हें दिखाती है जो लोगों की बैठकें आयोजित करते, बैठकों में जाते और उन बैठकों को और बड़ी बैठकों में बदलने की कोशिश करते है, लेकिन जलवायु क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति जानता है कि यही असली काम है। स्थानीय स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा सकता है, और यह फिल्म्स फॉर एक्शन से मामूली फी पर ऑनलाइन किराए पर भी उपलब्ध है।
हमारे पाठकों से!
हम आपसे सुनना चाहेंगे! कृपया हमें ईमेल करें: xr-newsletter@protonmail.com. इस न्यूज़लेटर दोस्तों के साथ शेयर करें। यदि यह आपको किसी ने भेजा है, तो हमारे साथ खुद जुड़ें और एक्सआर ग्लोबल न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें। यदि आपके कोई प्रश्न या प्रतिक्रिया है, तो हमारे साथ शेयर करें।हमसे संपर्क करें xr-newsletter@protonmail.com
पुनश्च: आप खुद कार्रवाई करना चाहते हैं? विद्रोह को शक्ति प्रदान करनेमें मदद के लिए दान करें!