ग्लोबल खबरें

Friday, January 31, 2025 by Extinction Rebellion

Photo credit: Frank Cone

2025 - अब आगे क्या? | एक्सआर अर्जेंटीना: निष्कर्षण पर | एक्सआर ब्लूस्काई पर | एक्सआर वाशिंगटन और चुनाव | कार्रवाई कैसे करें | एक्सआर ऑस्ट्रेलिया और विज्ञान | एक्सआर की दूसरी मांग

प्रिय विद्रोही,

दुनिया जल रही है.

आप इसे विभिन्न तरीकों से अनुभव कर सकते हैं: यदि भीषण मौसम की घटनाएँ आपको या आपके प्रियजनों को प्रभावित कर रही हैं, तो आप इसे सच में झेल रहे होंगे। जब गैर-जिम्मेदाराना नेतृत्व और भड़काऊ बयानबाजी देखते हैं, तब आप ये राजनीतिक रूप से भी महसूस कर सकते हैं।

या आप इसे अपने समुदाय में गरमागरम बहसों और सामाजिक विभाजन के रूप में देख सकते हैं। इस परिस्थिति में, डरा हुआ और निराश महसूस करना स्वाभाविक है। जब तुरंत जलवायु कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण है, तब ऐसा लग सकता है कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा है, और शायद यह सब करने में कोई फायदा भी नहीं है। हम इस संक्षिप्त अपडेट में आपको यह दिखाना चाहते हैं कि इनमें से कोई भी सोच सच नहीं है

एक्स आर ग्लोबल सपोर्ट में हमारा उद्देश्य हमारे सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय समूहों का समर्थन करना और उन्हें बढ़ावा देना है। इनमें से हम अब तीन समूहों को उनके रोमांचक कार्यों के बारे में स्वयं उन्हें आपको बताने दें। हमें उम्मीद है कि आप प्रोत्साहित होंगे, और शायद स्वयं कार्रवाई करने के लिए प्रेरित भी होंगे। और अगर यह काफी नहीं है, तो हमारे ऑनलाइन नक़्शा पर एक नज़र डालें, और खुद देखें कि दुनिया भर में कितने एक्स आर समूह आयोजन और कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे समय में जब रिश्ते और समुदाय पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं, इस तथ्य से सांत्वना लें कि आप शायद जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज़्यादा चिंतित नागरिकों का कोई समूह आपके करीब हैं!

यह ग्लोबल सपोर्ट अपडेट केवल एक झलक है कि एक्स आर में क्या हो रहा है। हमारे अगले न्यूज़लेटर में, हम आपको ग्लोबल सपोर्ट टीम से और विचार लाएंगे, साथ ही दुनिया भर में एक्स आर विद्रोहियों के और उनके कार्रवाइयों के विशेष खबरें बताएँगे।

याद रखें: हम मिलकर और मजबूत हैं!


लोकल फोकस – एक्सआर अर्जेंटीना

पूरा लेख: El extractivismo verde / Green Extraction

En el actual escenario de policrisis civilizatoria lo que está en cuestión es el actual modelo basado en el crecimiento ilimitado.

[HI] सामाजिक-सांस्कृतिक बहु-संकट की इस स्थिति में, हम उस मॉडल पर सवाल उठा रहे हैं जो असीमित विकास पर आधारित है।

स्पेनिश में पूरा लेख यहाँ पढ़ें

यदि आप अपनी भाषा में पढ़ना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद:

  • Safari में यूआरएल बार पर ट्रांसलेट बटन दबाएँ और भाषा चुनें।
  • Chrome पर, आप पेज पर कहीं भी राइट-क्लिक करके 'Translate to [Language]' चुन सकते हैं।

एक्शन ले – ब्लूस्काई पर हमें फॉलो करें

टॉक्सिक सोशल मीडिया को ना कहें, और हमसे मिलें ब्लूस्काई पर

@xrglobal.bsky.social


लोकल फोकस – एक्सआर वाशिंगटन डीसी

केवल हम ही खुद को बचा सकते हैं: चुनाव, लोकतंत्र और हमारी सामूहिक शक्ति

यह सिस्टम पूरी तरह से तबाह हो गया है। चुनाव हमें नहीं बचा पाएगा। हमारे पास बस हम ही हैं। तो हम अब क्या करने वाले हैं?

पूरा लेख यहाँ पढ़ें


एक्शन ले – जहाँ हैं वहीं एक्सआर करें

2025 के साल आप अपने गुस्से को एक्शन में बदलें।

हमें हर तरह के काबिलियत की जरूरत है, और उत्साह व जोश भी चाहिए। कोई पिछला अनुभव आवश्यक नहीं है। कई ऐसी भूमिकाएँ हैं जिनमें गिरफ्तार होना शामिल नहीं है (लेकिन बहुत सी ऐसी भी हैं जिनमें होता है, अगर यह आपके लिए ठीक है!) अपने स्थानीय समूह को यहाँ खोजें या ग्लोबल सपोर्ट में एक रिमोट रेबेल स्वयंसेवक के रूप में यहाँ हमसे जुड़ें।


लोकल फोकस – एक्सआर ऑस्ट्रेलिया

वैज्ञानिकों एकजुट हो के आगे आना चाहिए और आवाज़ उठानी चाहिए। यह अस्तित्व की लड़ाई है, राजनीति की नहीं।

हर जीव की रक्षा के लिए हमें प्रकृति की सुननी होगी, संकेतों को समझना होगा और सर्वोत्तम उपलब्ध विज्ञान का उपयोग करना होगा।

पूरा लेख यहाँ पढ़ें


एक्सआर ग्लोबल - 2025

जब 2018 में स्थापना हुई थी, तब एक्सटिंक्शन रिबेलीयन की दूसरी मांग 'अभी कार्रवाई करें' थी: समाज के हर हिस्से को 2025 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को शून्य तक कम करने के लिए अभी कदम उठाना चाहिए, और प्रकृति की रक्षा और मरम्मत तुरंत शुरू करनी चाहिए। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने सात साल बर्बाद कर दिए हैं। क्या हमें दूसरी मांग की समय-सीमा को आगे की तारीख में बदल देना चाहिए? क्या इसे पूरी तरह से हटा देना चाहिए? स्थानीय और राष्ट्रीय एक्सआर समूह अलग निर्णय ले सकते हैं। यहाँ ग्लोबल सपोर्ट में, हम अभी भी इस पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। हमें बताएं कि आप क्या सोचते हैं:contact@rebellion.global


अपने पैसों से विरोध जताएँ

इस साल हमारा उद्देश्य समुदाय-नेतृत्व कार्रवाई पर है। हम स्थानीय समूहों को क्षमता निर्माण, महत्वपूर्ण लक्ष्यों की पहचान और अपनी कार्रवाइयों के प्रभाव को अधिकतम बढ़ावा देने के लिए नीतियाँ तैयार करने में सशक्त कर रहे हैं। आवर्ती दाता बनें और बोलिविया से कांगो और उससे भी आगे, जलवायु अन्याय के खिलाफ कार्रवाई तेज करने और उसका विरोध करने में हमारी मदद करें!

आप जो दान कर सकें, करें


एक्सआर ग्लोबल वेबसाइट के ऊपरी दाएं कोने में स्थित ग्लोब आइकन का उपयोग करके भाषा बदलें। फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इतालवी, स्पेनिश, पोलिश और पुर्तगाली अनुवाद उपलब्ध हैं।

एक्सआर ग्लोबल न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें . हमसे संपर्क करें: xr-newsletter@protonmail.com

यह एक्सआर ग्लोबल सपोर्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जो हमारे आंदोलन को आगे बढ़ाने में मदद करने वालों का एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हमें दान की आवश्यकता है।



विद्रोह के बारे में

विलुप्ति विद्रोह एक विकेन्द्रीकृत, अंतर्राष्ट्रीय और राजनीतिक रूप से गैर-पक्षपातपूर्ण आंदोलन है जो सरकारों को जलवायु और पारिस्थितिकी के आपातकालीन स्तिथि पर उचित कार्य करने के लिए राजी करने के लिए अहिंसक प्रत्यक्ष कार्रवाई और सविनय अवज्ञा का उपयोग करता है। हमारा आंदोलन जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से बना है, जो अपने समय और ऊर्जा से अलग-अलग तरीकों से योगदान दे रहे हैं। संभावना है, हमारे पास आपके बहुत करीब एक स्थानीय शाखा है, और हमें आपसे सुनना अच्छा लगेगा। हमारे साथ जुड़िए ...या दान करकर हमारी मदद करें