यह एक आपातकालीन स्थिति है।
धरती पर जीवन संकट में है। हमारा पर्यावरण वैज्ञानिको के अनुमानों से जल्दी परिवर्तित हो रहा है और दांव ऊंचे हैं। जैव विविधता को हानि। फसल बर्बादी। समाज और पारिस्तिथिकी का पतन। सामूहिक विलुप्ति। समय ख़तम हो रहा है, और हमारी सरकारे करवाई करने में विफल रहीं हैं। इसे सुलझाने हेतु विलुप्ति विद्रोह का गठन किया गया था।
हमारा नैतिक कर्त्तव्य है कार्रवाई करना - हमारी राजनितिक विचारधारा जो भी हो।
हमारे साथ जुड़िएहम यहां क्यों हैं?
हमारी मांगे।
1. सच बोलिए।
सरकारों को जलवायु और पारिस्थितिकी के आपातकालीन स्तिथि की घोषणा करकर सच्चाई बतानी चाहिए, उन्हें परिवर्तन की तात्कालिकता को संप्रेषित करने के लिए अन्य संस्थानों के साथ काम करना चाहिए।
और अधिक जानें2. अभी कदम उठाएं।
सरकारों को जैव विविधता के नुकसान को रोकने और 2025 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को शून्य तक कम करने के लिए अभी से कार्रवाई करनी चाहिए।
और अधिक जानें3. राजनीति से परे जाइए।
सरकारों को जलवायु और पारिस्थितिक इंसाफ हेतु नागरिक सभाओं का निर्माण करना चाहिए और उन्हें उनके निर्णयों के नेतृत्व में होना चाहिए।
और अधिक जानें
यह चीज़ें असल हैं ।
विज्ञान स्पष्ट है। हमारा भविष्य नहीं है।
हम वैश्विक तबाही के तट पर है। धरती पर जीवन खतरे में है, और वैज्ञानिक भी मानते है कि हम एक जलवायु और पारिस्तिथिकी के पतन के काल में है। जंगलो में आग, लू, सूखापन से समुद्र का स्तर बढ़ने तक, हमारी निष्क्रियता के लक्षण और बढ़ेंगे, हम जितना और समय ले इस संकट को सुधारने में।
- 88 देश
- 997 समूह
- 88 आगामी कार्यक्रम
एक वैश्विक आंदोलन।
हमारे वैश्विक और राजनीतिक रूप से गैर-पक्षपातपूर्ण आंदोलन में शामिल हों जहां हम जलवायु और पारिस्तिथिकी के आपातकालीन स्तिथि पर उचित कार्य करने के लिए सरकारों को मनाने हेतु अहिंसक प्रत्यक्ष कार्रवाई का उपयोग करते हैं।
हमारे साथ जुड़िएआप क्या कर सकते हैं।
अब कार्रवाई का समय आ गया है।
राजनीतिक और आर्थिक ताकतों के निहित स्वार्थों के कारण याचिका, पैरवी, मतदान और विरोध जैसी पारंपरिक रणनीतियाँ काम नहीं कर पाई हैं। इसलिए हमारा दृष्टिकोण अहिंसक, विघटनकारी सविनय अवज्ञा का है - परिवर्तन लाने के लिए एक विद्रोह, क्योंकि अन्य सभी साधन विफल हो गए हैं।
अभी कदम उठाएं!
Groups across the globe
समाचार
सूचित रहें।
पुरे विश्व में विलुप्ति विद्रोह के गतिविधियों की सूचना से लेकर जलवायु परिवर्तन समाचार और घटनाओं पर टिप्पणी तक, विलुप्ति विद्रोह ब्लॉग परिवर्तन के लिए वैश्विक लड़ाई के साथ अद्यतित रहने का सबसे अच्छा तरीका है।
समाचार पढ़ें